गौरीगंज, अप्रैल 22 -- अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के पूरे काजिम अली गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मोहम्मद उजैद (4)पुत्र मोहम्मद जमाल स्कूल जाने के लिए सड़क पर बस का इंतजार कर रहा था, तभी करपिया गांव स्थित एक पब्लिक स्कूल की बस ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल उजैद को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बस चालक मोहम्मद फैजान पुत्र मोहम्मद नौशाद मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। गांव वालों के मुताबिक चालक और मृतक के परिवार के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी, जिससे घटना को लेकर संदेह और आक्रोश बढ़ गया। यह भी पढ़ें- कनक को कुचलने वाले बस चालक पर मुकदमा दर्ज सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर ...