सहरसा, मई 14 -- सौरबाजार, संवाद सूत्र। बैजनाथपुर-सोनबरसा राज मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना सुबह करीब सात बजे की बताई जा रही है। स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रही बच्ची को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया। एलकेजी में पढ़ रही मृत बच्ची अनुष्का कुमारी उर्फ परी खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत माली गांव वार्ड संख्या नौ निवासी अभिनंदन कुमार की पुत्री थी। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे स्कूल बस का इंतजार कर बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौत बताया गया कि अनुष्का अपने नाना लालो यादव के घर भवटिया में रहकर पढ़ाई करती थी। वह प्रतिदिन स्कूल बस से सोनबरसा स्थित एक निजी विद्यालय जाती ...