स्कूल बसों में सुरक्षा से खिलवाड़, महिला अटेंडेंट गायब, सीसीटीवी बंद
हल्द्वानी, मई 12 -- हल्द्वानी। बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अब सख्त मोड में नजर आ रहा है। निजी स्कूल संचालकों की मनमानी पर शिकंजा कसते हुए सोमवार को परिवहन विभाग ने शहरभर में स्कूल बसों और अन्य वाहनों की औचक जांच की। जांच में सुरक्षा मानकों की खुलकर अनदेखी सामने आई। कई बसों में महिला अटेंडेंट मौजूद नहीं मिलीं, जबकि कई वाहनों के सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए। कुछ बसों में अग्निशमन यंत्र खराब थे तो कई वाहनों में जरूरी सुरक्षा उपकरण काम ही नहीं कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान 150 स्कूल वाहनों के चालान काटे गए, जबकि चार वाहनों को सीज किया। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) अरविंद पांडेय के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में एआरटीओ प्रवर्तन जितेंद्र सांगवान समेत परिवहन विभाग की टीम ने स्कूल बसों की गहन जांच की। अधिकारियों न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.