पिथौरागढ़, अप्रैल 13 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं बैठाकर उनकी जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सोमवार को परिवहन विभाग के चेकिंग अभियान के दौरान यह मामला सामने आया। शहर में दो स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे सवार मिलें। विभाग ने संबंधितों का चालान काटा। नगर के विभिन्न हिस्सों में एआरटीओ अभिनव गहतोड़ी के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मार्ग में आवाजाही कर रही स्कूल बसों के दस्तावेज, कंडक्टर लाइसेंस , ड्राइविंग लाइसेंस, जीपीएस आदि की जांच की गई। जांच के दौरान बसों में क्षमता से अधिक बच्चे सवार पाएं गए। एआरटीओ गहतोड़ी ने वाहन चालकों को गति सीमा के अंतर्गत वाहन चलाने के निर्देश दिए।चेकिंग के दौरान महेंद्र रावत, सीमा, मीना, बलदेव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...