नोएडा, मई 9 -- नोएडा, सौम्य मिश्र । यूपी इंटीग्रेडेट स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल पर दर्ज ऐसी बसों के दस्तावेज, जिनकी परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम अब तक जांच नहीं कर पाई है, उनकी जांच सोमवार से शुरू होगी। 200 से अधिक स्कूल बसें ऐसी हैं, जिनकी जांच होनी है। विभाग के अनुसार लगभग 3440 बसों के दस्तावेज पोर्टल पर स्कूलों ने दर्ज किए हैं। इन बसों की जांच भी की जा रही है। इसमें मिलान किया जा रहा है कि स्कूलों द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेज ठीक हैं या नहीं। 200 से अधिक स्कूलों बसों की जांच शेष है। एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने कहा कि www.upisvmp.com पर बसों के दस्तावेज अपलोड किए जा रहे हैं। इनमें बसों की फिटनेस, परमिट, बीमा, पंजीकरण आदि दस्तावेज शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...