लखनऊ, जून 6 -- -समर्थन आए शिक्षक नेता और सपा विधायक यह भी पढ़ें- नरही के विद्या मंदिर स्कूल में ताला पड़ने से 243 छात्राओं की पढ़ाई पर संकट-फोटो लखनऊ, कार्यालय संवाददाता हजरतगंज में नरही स्थित सहायता प्राप्त विद्या मंदिर गर्ल्स हाईस्कूल बचाने के लिये शनिवार को भीषण गर्मी में छात्र व छात्राओं ने अभिभावकों और शिक्षकों के साथ सड़क पर आकर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगायी। बोले स्कूल में ताला पड़ गया है। पहली जुलाई को स्कूल खुलने पर हम कहां पढ़ने जाएंगे? प्लीज मुख्यमंत्री जी स्कूल खुलवा दीजिये ताकि हम आगे की पढ़ाई कर सकें। स्कूल के बाहर छात्राओं और शिक्षिकाओं ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ स्कूल बचाओ, हम कहां पढ़ेंगे के नारे लगाए। प्रदर्शन में पहुंचे सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा, माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश अध्यक्ष स...