स्कूल बंद और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द; भीषण चक्रवाती तूफान की आहट को लेकर तैयारियां तेज
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- ओडिशा में चक्रवात के खतरे को देखते हुए सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल गया है और इसके 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, यह सिस्टम बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों की गति 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। इसे देखते हुए ओडिशा सरकार ने जिला कलेक्टरों, जिला मजिस्ट्रेटों और जरूरी विभागों में तैनात अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। सभी अधिकारियों को तुरंत अपने मुख्यालय लौटने का निर्देश दिया गया है। सरकार ने प्रभावित इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद करने और आपातकालीन टीमों को तैयार रहने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.