नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। सोमवार 23 नवंबर को इस टेस्ट मैच का आखिरी दिन है और आखिरी दिन के खेल के पहले सेशन में ऐसा कुछ दिखा, जिसके लिए कुछ बच्चों की क्लास लग सकती है। दरअसल, कुछ बच्चे अपना स्कूल बंक करके इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टेस्ट को देखने के लिए पहुंच गए थे। मैच के दौरान वे अपना लंच फिनिश कर रहे थे, लेकिन जैसे ही कैमरे की नजर उन पर पड़ी और वे स्टेडियम में लगे बड़े स्क्रीन पर नजर आए तो वे अपना चेहरा छिपाते हुए दिखे। दरअसल, मामला कुछ यूं है कि इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने फ्री एंट्री रखी थी, क्योंकि मैच के पांचवें दिन पहुंचने की उम्मीद न्यूजीलैंड में बहुत कम होती है। हालांकि, मैच पांचवें दिन पहुंचा त...