धनबाद, अगस्त 24 -- प्रस्तावित मिशन समर्थ को लेकर धनबाद के कई विद्यालयों के प्राचार्यों ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। सीबीएसई स्कूलों की संस्था सहोदया स्कूल्स कॉम्पलेक्स धनबाद से जुड़े प्राचार्यों ने बैठक कर कहा है कि इस पूरे आयोजन का संचालन एवं आयोजन एक ऐसे व्यक्ति की ओर से किया जा रहा है, जिसपर पोक्सो एक्ट के मामले में ट्रायल कोर्ट ने कारावास की सजा सुनाई है। उनकी अपील लंबित है। सर्वोच्च न्यायालय ने मार्च 2026 में उनकी सजा निलंबित करते हुए जमानत दी है। वे दोषमुक्त नहीं हुए हैं। प्राचार्यों ने धनबाद जिला प्रशासन, बीसीसीएल, धनबाद और झारखंड के खेल विभाग से आयोजन को गंभीरता से संज्ञान में लेने और नाबालिग बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे मामले की समीक्षा करने की अपील की है।प्राचार्यों ने कहा कि ऐसे व्यक्ति के नेतृत्व में नाबालिग बच्चों औ...