कौशाम्बी, मार्च 26 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के पश्चिमसरांवा गांव में स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इससे उनको गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। इसकी जांच सर्किल अफसर कर रहे हैं। पश्चिमसरावां निवासी गया प्रसाद पुत्र जगन्नाथ ने बताया कि वह स्थानीय परिषदीय स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष हैं। 23 मार्च की सुबह स्कूल पहुंचे तो देखा कि शिक्षक नहीं आए थे। जबकि, विद्यार्थी इधर-उधर घूम रहे थे। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने बच्चों को सड़क के एक किनारे खड़ा करा दिया। इसी बीच शिक्षक आ गए और गेट खोलकर बच्चों को भीतर कर दिया। तभी इलाके के लौंगावां निवासी अमन, भोला मिश्रा व पंकज मिश्रा वहां पहुंच गए। आरोप है कि इन सभी ने रंजिशन स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष को जातिसूचक शब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.