रांची, अप्रैल 23 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को स्कूल वैन मालिक व एसोसिएशन सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें स्कूल संचालकों से कहा गया कि वे विद्यार्थियों की छेड़छाड़ की घटनाओं पर जागरूक करें। अन्य तरह के अपराध से भी बचने की जानकारी दें। बस व वैन मालिकों को निर्देश दिया गया कि बसें पीली रंग की होंगी। बस-वैन पर स्कूल का नाम, नंबर लिखा होना चाहिए। बसों को जीपीएस सिस्टम व सीसीटीवी कैमरे से लैस रखें। वाहनों में सीट के अनुपात में ही बच्चों को बैठाएं। सीट पर अतिरिक्त बच्चे पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। अभिभावक एसोसिएशन से कहा गया है कि निजी वाहन मानकों का पालन नहीं करते हैं तो उस वाहन से बच्चों को स्कूल नहीं भेजें। बैठक में सिटी एसपी पारस राणा, जिला परिवाहन पदाधिकारी, डीएसपी प्रमोद केसरी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्ता...