हापुड़, दिसम्बर 11 -- नगर निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र के गांव में स्थित एक पब्लिक स्कूल में बतौर शिक्षक के पद पर नौकरी की थी। उनको करीब साढ़े तीन माह नौकरी की थी। उनके वेतन के करीब 24 हजार रुपये आज तक उनको नहीं दिए गए है। जब वह स्कूल में अपने वेतन के रुपये मांगने के लिए जाते है तो स्कूल संचालक उनके साथ गाली गलौज करते है। पीड़ित शिक्षक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...