बलिया, दिसम्बर 23 -- बलिया। शहर के एनसीसी तिराहा के पास बाइक सवार बदमाशों ने स्कूल प्रबंधक पर हमला कर घायल कर दिया। उनकी तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर के बहादुरपुर निवासी तथा सागर पीजी कालेज भीमपुरा नम्बर एक के प्रबंधक गौतम किशोर सिंह ने सोमवार को दी गई तहरीर में पुलिस को बताया है कि टीडी कालेज चौराहा के पास दुकान पर पान खा रहा था। उसी समय दो अज्ञात व्यक्ति अपनी बाइक से पहुंचे और मेरी गाड़ी के सामने अपना वाहन खड़ा कर दिया। हटाने को कहा तो वह विवाद करने लगे। बाद में पेट्रोल पम्प के पास बाइक सवार आठ-नौ लोग आ गये, उसमें से दो व्यक्ति आये और मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर तहकीकात की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.