मऊ, दिसम्बर 23 -- पहसा (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बरहिया गांव में सोमवार की भोर में स्कूल के प्रबंधक के घर खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर घुसे चोर 8 लाख नगदी समेत लाखों के आभूषण चुरा ले गए। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर घर के कमरों का दरवाजा बाहर से बंद करके फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर गहनता के साथ जांच-पड़ताल की। घटना के बाबत पीड़ित की तरफ से हलधरपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। पुलिस टीम चोरों की तलाश में जुटी हुई है। जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदपुर बरहिया गांव निवासी परशुराम भारद्वाज एक प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक हैं। नित्य की भांति रविवार की रात को घर के परिजन भोजन करके अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे। इस बीच सोमवार की भोर में चो...