चित्रकूट, जून 26 -- चित्रकूट। गर्मियों की छुट्टियों के बाद खुले परिषदीय स्कूलों में बच्चे पहुंचने लगे है। पहले दिन स्कूल पहुंचे बच्चों का प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों ने कुमकुम, हल्दी और अक्षत (चावल) का तिलक लगाकर स्वागत किया। उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया। प्राथमिक विद्यालय द्वितीय राजापुर में प्रधानाध्यापक उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में नवप्रवेशी समेत अन्य विद्यार्थियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा एक में दो नए बच्चों का दाखिला हुआ। विद्यालय में पहले दिन 22 छात्र-छात्राएं पहुंचे। सभी बच्चों को आत्मीय वातावरण में शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- 90 बच्चों की उपस्थिति, परोसी रोटी-दाल प्रधानाध्यापक ने बताया कि पहले ही दिन मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) की...