सिद्धार्थ, सितम्बर 1 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं और नियमित निगरानी को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। बीएसए शैलेश कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं एआरपी को प्रतिदिन विद्यालयों की जियो टैग फोटो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जारी पत्र में बीएसए ने निर्देशित किया है कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी एवं एआरपी प्रतिदिन सुबह आठ बजे विद्यालय पहुंचकर जियो टैग फोटोग्राफ लें और उसे संबंधित विद्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही विद्यालय में मध्याह्न भोजन चखते हुए स्वयं की जियो टैग फोटो भी ग्रुप पर भेजनी होगी। वहीं, विद्यालयों में प्रतिदिन होने वाली साफ-सफाई की फोटो भी एकत्र कर पीडीएफ के माध्यम से संबंधित ग्रुप में भेजने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए ...