स्कूल पर लगा दिया 41 हजार का जुर्माना
सहारनपुर, मई 30 -- चिलकाना। जेजे इंटर कॉलेज सुल्तानपुर के प्रधानाचार्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर विद्युत विभाग के तत्कालीन जेई पर बिना सूचना दिए विद्यालय पर 41 हजार रुपये का जुर्माना लगाने और बातचीत के दौरान अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र शर्मा ने अपने पत्र में बताया कि विद्यालय के विद्युत कनेक्शन संख्या 6427087000 पर विद्युत उपखंड के तत्कालीन जेई शिव कुमार द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के 41 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया गया। उन्होंने कहा कि जेजे इंटर कॉलेज एक सरकारी विद्यालय है, जहां गांव और कस्बों के गरीब छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त करते हैं। प्रधानाचार्य के अनुसार विद्यालय के रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं का संचालन पहले ही कठिनाई से हो पाता है। ऐसे में इतनी बड़ी जुर्माने की राशि का भुगतान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.