बदायूं, मार्च 19 -- मिशन इंग्लिश हाई स्कूल की प्रधानाचार्य रीतिका वैलिंगटन ने स्कूल पर अवैध कब्जा करने और दस्तावेजों में हेराफेरी का आरोप लगाया है। रीतिका के अनुसार कोराना काल के दौरान स्कूल की आर्थिक स्थिति बिगड़ने पर उन्होंने शोभा फ्रांसिस से सहयोग लिया था। आरोप है कि शोभा ने धोखे से नोटरी एग्रीमेंट की अवधि एक वर्ष के बजाय पांच वर्ष करवा ली। आरोपी के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रधानाचार्य रीतिका वैलिंगटन ने कोर्ट में दिए गये प्रार्थना पत्र में बताया कि शोभा फ्रांसिस ने धीरे-धीरे स्कूल के कमरों पर कब्जा कर लिया और खुद को प्रबंधक घोषित कर शिक्षकों पर दवाब बनाना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यार्थियों का पंजीकरण किसी अन्य स्कूल में करा दिया। रीतिका को प्रधानाचार्या पद से ...