सिमडेगा, मई 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नव नामांकित छात्रों के स्वागत हेतु अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर उत्सवमय वातावरण से ओत-प्रोत रहा, जहाँ नव नामांकित भैया-बहनों के आगमन को एक विशेष पर्व के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण ज्ञान, संस्कृति और संस्कार की सुगंध से महक उठा। प्रधानाचार्य जितेंद्र पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का सशक्त माध्यम है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों का भी आभार व्यक्त किया कि उन्होंने अपने नौनिहालों के सर्वांगीण विकास हेतु इस संस्थान पर विश्वास व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.