पूर्णिया, मार्च 21 -- केनगर, एक संवाददाता। सरकार के जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत जहां वृक्षारोपण को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं आदर्श मध्य विद्यालय काझा में हरे-भरे अशोक के पेड़ों की कटाई का मामला सामने आने से विवाद खड़ा हो गया है। विद्यालय परिसर में लगे करीब एक दर्जन पेड़ों को कटवाए जाने पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने बिना किसी विभागीय अनुमति के पेड़ों की कटाई कराई है, जो नियमों के विरुद्ध है। पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार साह, सरपंच श्रीधर महलदार, उप मुखिया महेश यादव, वार्ड सदस्य चंदन पासवान समेत कई ग्रामीणों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन से लेकर विकास कार्यों तक में प्रधानाध्यापक मनमान...