आजमगढ़, फरवरी 27 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर स्थित एक स्कूल परिसर में खड़ी वैन में गुरुवार की रात शरारतीतत्वों ने आग लगा दी। सीसीटीवी कैमरे से जानकारी मिलते ही विद्यालय के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। जीयनपुर बाजार स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल परिसर में गुरुवार की रात स्कूली वैन खड़ी थी। रात करीब 12 बजे शरारती तत्वों ने वैन में आग लगा दी। वैन का पिछला टायर धू-धू कर जलने लगा। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जानकारी मिलते ही विद्यालय के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंच गए और आग को बुझा दिया। जिससे वैन पूरी तरह से जलने से बच गई। इस संबंध में विद्यालय के संचालक ज्ञानेंद्र मिश्रा ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान...