स्कूल पढ़ने गई किशोरी लापता
फिरोजाबाद, अगस्त 19 -- शिकोहाबाद में स्कूल पढ़ने के लिए आई एक किशोरी गायब हो गई। मोहिनी पत्नी अनिल कुमार निवासी नगला भावसिंह थाना मक्खनपुर हाल निवासी नगला जलुआ की 13 वर्षीय बेटी अनुष्का उर्फ रौनक 17 अगस्त की सुबह साइकिल से एस एस पब्लिक स्कूल नौशहरा पढ़ने के लिए गई थी। जब वह अवकाश के बाद घर नहीं पहुंची तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। परिजनों ने स्कूल में जानकारी की तो ज्ञात हुआ कि वह स्कूल भी नहीं आई थी। किशोरी की मां ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: किशोरी लापता, केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.