मैहर, जनवरी 7 -- मध्यप्रदेश के मैहर जिले में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने 11 साल के बेटे को स्कूल न जाने पर सिर्फ इतना कहा कि पढ़ाई कर लो, क्यों घूम रहे हो। मां की यह छोटी सी डांट 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले मासूम को इतनी नागवार गुजरी कि उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से घर में मातम पसरा है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।पढ़ने की बजाय साइकिल चला रहा था, मां ने टोका तो... यह पूरा मामला मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र के कोतर गांव का है जहा मंगलवार को ऋतुराज द्विवेदी (11) स्कूल नहीं गया था। वह गांव में दोस्तों के साथ साइकिल चला रहा था। मां ने जब बेटे को बाहर घूमते देखा, तो उसे फटकार लगाई और घर में बैठकर पढ़ाई करने को कहा। मां की डांट से नाराज होकर ऋतुराज गुस्से में तमतमाता हुआ घर के उस कमरे ...