स्कूल नेशनल तीरंदाजी में जय ने जीता स्वर्ण
कानपुर, सितम्बर 30 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीआईएससीई की स्कूल नेशनल तीरंदाजी चैम्पियनशिप में जय कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। प्रदेश भर के स्कूली खिलाड़ियों के बीच यूथ आर्चरी अकादमी के खाते में नौ पदक आए। इसमें एक स्वर्ण, तीन रजत व पांच कांस्य पदक शामिल हैं। कोच संदीप कुमार ने बताया कि कोलकाता के हेरिटेज स्कूल में हुई प्रतियोगिता में अंडर-14 इंडियन राउंड में जय ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-19 वर्ग में विदुषी ने तीन रजत व रत्नम ने तीन कांस्य पदक जीता। विधुराज ने अंडर-17 वर्ग में कांस्य पदक जीता। वहीं, अंडर-19 कंपाउंड वर्ग में रितिका ने कांस्य पदक जीता। यह भी पढ़ें- Sasaram News: संत पॉल स्कूल के तीरंदाजों ने जीते छह पदक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.