बोकारो, जनवरी 2 -- पंजाब के लुधियाना में होने वाले अंडर 14 जूड़ो प्रतियोगिता के लिए बोकारो 6 खिलाड़ी शुक्रवार को रवाना हुए। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एसजीएफआई की ओर से प्रतियोगिता 6 से 11 जनवरी तक आयोजित हो रही है। जिसमें बोकारो के 5 खिलाड़ी झारखंड टीम में शामिल होकर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों में एमजीएम स्कूल बोकारो के अंशु कुमार, कुमार केसरी, अमन कुमार, स्पर्श राज, पेंटिंकोस्टल स्कूल की साक्षी गुप्ता शामिल हैं। खिलाड़ियों के साथ टीम कोच के रूप में रांची के अंशुमन राय व बोकारो की पायल सिंह मौजूद रहेगी। वहीं झारखंड सरकार की ओर से एक टीम मैनेजर खिलाड़ियों के साथ झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। 10 दिनों से सभी खिलाड़ियों का खेल गांव रांची में के गणपत राय स्टेडियम में झारखंड सरकार के द्वारा खिलाड़ियों का कैंप लगाया गया था। ...