लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 23 -- परिषदीय स्कूलों की मानीटरिंग के लिए शासन ने हर महीने अफसरों का टारगेट तय किया है। अफसरों को हर महीने पांच-पांच स्कूलों का निरीक्षण करना है। सीएम डैशबोर्ड पर इसको लेकर रैंकिंग जारी की जाती है। डीएम, सीडीओ तो हर महीने स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं लेकिन एसडीएम से लेकर नायब तहसीलदार तक इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे जिले की रेंकिंग प्रभावित हो सकती है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने निरीक्षण न करने वाले करीब 56 अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। प्रेरणा पोर्टल पर हर महीने अफसरों को पांच-पांच स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट भरनी होती है। इसी के आधार पर सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग जारी की जाती है। स्कूलों का निरीक्षण न करने पर डीएम ने अफसरों को नोटिस जारी की है। इसमें लखीमपुर, धौरहरा, गोला, मितौली, न...