देवघर, मार्च 9 -- प्रखंड के सरकारी विद्यालय यूएमएस घोरपरास, सारवां बालक, यूपीएस नौखेता, यूपीएस लोहारडीह व यूएमएस रोशन में बच्चों के बीच 2 सेट स्कूल ड्रेस का वितरण विद्यालय प्रबंधन की ओर से सोमवार को किया गया। स्कूल ड्रेस मिलने से बच्चे प्रफुल्लित हो गए। इस संबंध में बताया गया कि ड्रेस पाकर बच्चो में गर्व का एहसास हुआ। कहा ड्रेस से बच्चों के बीच समानता आती है। इससे उनकी पहचान मजबूत होती है। वे अक्सर पढ़ाई के प्रति ज्यादा उत्साहित और अनुशासित हो जाते हैं तथा बच्चों के बीच भेदभाव कम हो जाता है। इस अवसर पर प्रधान शिक्षिका रूपवती कुमारी, बिरेंद्र शर्मा, वंशीधर राय, विनय मिश्रा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...