देहरादून, सितम्बर 21 -- CJP in Uttarakhand: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का 'स्कूल ठीक करो अभियान' अब उत्तराखंड में चलाने की तैयारी है। नॉर्थ जोन के कोऑर्डिनेटर श्रेष्ठ सिंह खेड़ा ने देहरादून में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। आरोप है कि उत्तराखंड में बीते पांच साल के भीतर 826 सरकारी स्कूलों पर ताला लग गया। सीजेपी ने सरकार से पांच सवाल पूछे हैं। कहा कि अगर 10 दिन में स्कूल ठीक नहीं कर सकते हो तो इन सवालों के जवाब दे दीजिए। बात न मानने पर 2 अक्तूबर से आंदोलन किया जाएगा। श्रेष्ठ सिंह ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में टीचरों के पद खाली पड़े हैं, विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे की कमी के कारण स्कूल बंद होने का सिलसिला जारी है। कहा, "पिछले पांच वर्षों में उत्तराखंड में 826 प्राथमिक विद्यालय बंद हो चुके हैं और शिक्षकों ...