पूर्णिया, मार्च 16 -- मीरगंज, एक संवाददाता।बिहार शिक्षा परियोजना के अंतर्गत संचालित ट्विनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के तहत मीरगंज क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय रंगपुरा के छात्र-छात्राओं ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरहकोना विद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शैक्षणिक गतिविधियों, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए आपसी अनुभव साझा किए। बरहकोना विद्यालय पहुंचने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश महतो ने रंगपुरा से आए प्रधानाध्यापक डॉ. प्रीति रंजन झा, शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने एक-दूसरे से परिचय साझा करते हुए अपने-अपने विद्यालय की पढ़ाई व्यवस्था और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने अध्ययन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.