लखीसराय, मार्च 31 -- कजरा,एक संवाददाता। जिले में अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षणिक और बौद्धिक विकास को गति देने के उद्देश्य से स्कूल ट्विनिंग कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को उउमावि पोखरामा के छात्र-छात्राओं ने उउमावि महमदपुर का शैक्षणिक भ्रमण कर वहां की शिक्षण व्यवस्था, नवाचारों और प्रयोगात्मक गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उउमावि पोखरामा के प्रधानाध्यापक रवि कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अन्य विद्यालयों की बेहतर शैक्षणिक पद्धतियों, नवाचारों और प्रयोगधर्मी शिक्षण से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों को नई चीजें सीखने का अवसर मिलता है, साथ ही वे अपने अनुभवों का आदान-प्रदान कर शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.