लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- कस्बा के ब्रेनिटी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के तहत स्कूल टॉपर्स को परीक्षा फल वितरण के साथ उपाधि देकर सम्मानित किया गया। संचालन सिमरन और प्रियंका ने किया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा उर्फ कन्हैया और प्रबंधक फरहान खां ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया है। कार्यक्रम की शुरुआत वाणी वंदना से की गई सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में स्वर और संगीत के साथ छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति देकर वाहवाही बटोरी। मुख्य अतिथि ने परीक्षा फल वितरण के दौरान स्कूल टॉपर बनी एलीजा, रिजा और अल्फिशा को प्रगति रिपोर्ट के साथ मानक उपाधि से सम्मानित किया है। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रबंधक ने कार्यक्रम में आन...