एक संवाददाता, अप्रैल 24 -- बिहार के सीवान जिले में एक महिला स्कूल टीचर पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। छपरा की रहने वाली शिक्षिका की लाश सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र में शहरकोला पंचायत भवन के पास एनएच 227-ए पर शुक्रवार को बरामद किया गया। हत्या के आरोप में शिक्षिका के पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या के बाद महिला के शव को कई टुकड़ों में काट दिया गया, फिर बोरे में भरकर फेंका गया। शिक्षिका बीते 12 दिनों से लापता थी। मृतका के पिता के अनुसार उनकी उनकी बेटी ने लव मैरिज की थी। उसके पति ने दो दिन पहले ही दूसरी महिला से शादी भी कर ली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय आराध्या कुमारी के रूप में हुई है। वह छपरा शहर के उत्तरी दहियांवा मोहल्ले की रहने वाली थी और शहर के नेहरू चौक स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। उसका...