जमुई, अप्रैल 15 -- जमुई । हिन्दुस्तान प्रतिनिधि स्कूल टाइम में मोबाइल पर आरसीएम नेटवर्किंग में लोगों को जोड़ने का काम एक शिक्षिका को महंगा पड़ गया है। इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी दया शंकर ने उक्त शिक्षिका के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की है। उन्होंने कहा है कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उनके विरुद्ध अग्रसर कार्रवाई की बाध्यता होगी। मामला सिकंदरा के नवीन प्राथमिक विद्यालय राजाडीह से जुड़ा है। जहां की शिक्षिका अनुपमा द्वारा स्कूल टाइम में पठन-पाठन कार्य को छोड़कर आरसीएम में लोगों को जोड़ने का काम किए जाने का आरोप लगा है। खा गया है कि पूरा समय मोबाइल से दूसरे लोगों को जोड़ने के लिए कॉल पर हमेशा बात करते रहते हैं। ऐसी शिकायत पर जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर ने सत्यापन के लिए उक्त शिक्षिका का कॉल डिटेल लिया जा सकता है। डीईओ ने...