आजमगढ़, दिसम्बर 7 -- आजमगढ़,संवाददाता। अब परिषदीय विद्यालयों के पीएम श्री विद्यालय भी खेलकूद से गुलजार होंगे। विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद का माहौल भी बनेगा। खेलकूद गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक पीएम श्री विद्यालयों को 50-50 हजार रुपये की धनराशि भेजी जायेगी। इस धनराशि से विद्यालयों में चकरी झूला, वॉलीबाल, किक्रेट, कबड्डी सहित अन्य खेल सामग्री की व्यवस्था की जाएगी। विद्यालय का समय समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राओं के मनोरंजन और शारीरिक विकास के लिए खेलकूद के आयोजन का चार्ट तैयार किया जायेगा। चार्ट में विद्यालयों में प्रतिदिन होने वाले खेलों और भाग लेने वाले बच्चों का विवरण अंकित होगा। विद्यालय में बच्चों की आयु की अनुरूप खेलकूद गतिविधियां करायी जायेगी। खेलो इंडिया के तहत खेल प्रतिभाओं की पहचान के लिए समय-...