सीतापुर, मार्च 17 -- संदना, संवाददाता। थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को मंगलवार सुबह स्कूल जाते समय नकाबपोश लोगों ने चलती बाइक से गिराने की कोशिश की। हालांकि शिक्षक ने खुद को किसी तरह बचा लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। संदना इलाके के रालामऊ निवासी अनुपम कुमार शुक्ल प्राथमिक विद्यालय धरौली में प्रधानाध्यापक हैं। उन्होंने पुलिस दी गई तहरीर में बताया कि वह मंगलवार सुबह विद्यालय जा रहे थे। इसी बीच भरौना-धरौली मार्ग पर मदिया मोड़ के पास नकाबपोश दो लोगों ने उनकी बाइक रोकने की कोशिश की। आरोप है कि एक युवक ने चलती बाइक से उनका हाथ पकड़ लिया। जिससे वह असंतुलित होने लगे। हालांकि, उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह खुद को छुड़ाया और बाइक क...