सहारनपुर, फरवरी 18 -- नगर और देहात क्षेत्र में आवारा कुत्तों का जबरदस्त आतंक बना हुआ है। मंगलवार को स्कूल जा रहे दो सगे भाइयों पर कुत्तों ने हमला कर एक भाई को गंभीर रुप से घायल कर दिया। पीडित परिवार ने अधिकारियों से श्वान (कुत्तों) से निजात दिलाने की गुहार लगाई। मोहल्ला पठानपुरा के नौगजा पीर कॉलोनी निवासी जावेद के पुत्र जयान (6) और फवाज (8) मोहल्ला पठानपुरा स्थित स्कूल जा रहे थे। अभी वह घर से निकल कुछ दूर ही गए थे कि कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान जयान को कुत्ते ने झपट कर काट कर घायल कर दिया। बच्चों के शोर मचाने पर मोहल्लेवासियों ने किसी तरह आकर कुत्ते को भगाया। हालांकि पूरी घटना मोहल्ले में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। मोहल्लेवासियो के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में कुत्तों ने मोहल्ले के ही छह बच्चों को काटकर घायल कर दिया। जिसके चल...