बहराइच, अप्रैल 6 -- मोतीपुर (बहराइच),संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की तहसील मिहींपुरवा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय खड़िया में पढ़ने जा रहे बच्चों के सामने सोमवार सुबह अचानक बाघ आ जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार खड़िया गांव के मजरा गोंडापुरवा से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल किनारे स्थित रास्ते से बच्चे प्रतिदिन विद्यालय आते-जाते हैं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे गोंडापुरवा के लगभग 15 छात्र-छात्राएं समूह में विद्यालय जा रहे थे, तभी जंगल के समीप अचानक बाघ सामने आ गया और बच्चों को देखकर गुर्राने लगा। बच्चे भयभीत होकर वहीं ठिठक गए। इसी दौरान बाघ उनकी ओर बढ़ने लगा।पास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने यह...