रुडकी, अप्रैल 22 -- शहर की हनुमान कॉलोनी में बुधवार सुबह एक 12 वर्षीय छात्र पर लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में छात्र का पांव घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब छात्र को उसके पिता स्कूटी से स्कूल छोड़ने जा रहे थे। छात्र को उपचार के लिए सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं होने के चलते मेडिकल स्टोर से खरीदकर यह वैक्सीन लाई गई। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान कॉलोनी निवासी केतन अपने पुत्र अभिराज को स्कूटी से स्कूल छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही वह कॉलोनी के एक खाली प्लॉट के पास पहुंचे, तभी वहां से निकले एक लावारिस कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से पिता-पुत्र घबरा गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.