बागपत, जुलाई 16 -- बागपत। रटौल कस्बे में स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद ईंट-पत्थरों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने उनकी जान बचाई। घायल ने अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया। वहीं पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रटौल के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक युवक काफी समय से उनकी बेटी का पीछा कर अभद्र टिप्पणियां करता है। मंगलवार को बेटी स्कूल जा रही थी। रास्ते में आरोपी युवक ने फिर छेड़छाड़ कर दी। इसका उन्होंने विरोध किया तो आरोपी से उनकी नोकझोंक हो गई। इसके बाद वह घर लौटने लगे। कुछ देर बाद आरोपी युवक ने पीछे से आकर उसके सिर पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा।इसके बाद आरोपी और साथियों ने ईंट-प...