बहराइच, जुलाई 30 -- तेजवापुर ,संवाददाता। हरदी थाने क्षेत्र के एक गांव निवासनी 13 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजन अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। छात्रा बुधवार सुबह करीब सात बजे घर से इंटर कालेज पढ़ने के लिए निकली थी। दोपहर करीब 12 बजे जानकारी मिली कि वह कालेज पहुंची ही नहीं है। इसके बाद परिजनों ने कालेज जाकर जानकारी की जहां पता चला कि छात्रा उस दिन स्कूल नहीं आई थी। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने रिश्तेदारों सहित आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- Bahraich News: स्कूल जा रही छात्रा लापता, दर्ज नही हुई एफआईआर गुरुवार तक 24 घंटे बीत जाने के बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने हरदी था...