बहराइच, अप्रैल 24 -- तेजवापुर(बहराइच), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के बहराइच-सीतापुर मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने स्कूल जा रही छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान पारसनाथ इंटर कॉलेज चेतरा के प्रधानाचार्य बृजेन्द्र शुक्ला व शिक्षक भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और बिना देर किए छात्रा को स्कूल वाहन से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। प्रधानाचार्य बृजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि सबलापुर निवासी अंजली मौर्या रोज की तरह शुक्रवार सुबह विद्यालय पढ़ने आ रही थी। जैसे ही वह विद्यालय के पास पहुंची, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घा...