दुमका, जुलाई 2 -- दुमका, प्रतिनिधि।मसलिया थाना अन्तर्गत बड़ा चापुड़िया गांव में बुधवार सुबह सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि आठवीं कक्षा की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा सुपाली कुमारी, फूलबाबू राणा की पुत्री है और उत्क्रमित मध्य विद्यालय (यूएमएस) बड़ा चापुड़िया की छात्रा है। घायल छात्रा को इलाज के लिए दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा के सिर में चोट लगी है। जानकारी के अनुसार सुपाली कुमारी पैदल स्कूल जा रही थी। इसी दौरान नई ग्लैमर बाइक से जा रहे युवक ने छात्रा को टक्कर मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक ब्रेक लगाने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे चालक सड़क पर गिर पड़ा और छात्रा भी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, स्कूली बच्...