पीलीभीत, मार्च 18 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के छत्रपति शिवाजी कॉलोनी निवासी रोहित कुमार ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका भाई अनुज कुमार दोनों आंखों से दृष्टिबाधित है। 11 मार्च को उसका 17 वर्षीय भाई अनुज कुमार सुबह नौ बजे मथुरा जाने वाली रोडवेज बस सlे अपने स्कूल जीवन ज्योति विद्यालय वृंदावन जाने के लिए निकला था। काफी समय बीतने के बाद भी वह स्कूल नहीं पहुंचा। जब उसके पिता सोहनलाल ने अपने पुत्र से मोबाइल पर संपर्क किया तो मोबाइल स्विच ऑफ आया। इस पर स्कूल में जानकारी की गई तो पता चला कि वह स्कूल पहुंचा ही नहीं है। अनुज दोनों आंखों से नेत्रहीन है। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोर की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...