मधुबनी, अप्रैल 4 -- मधुबनी। विद्यालय जाने के दौरान शिक्षिका से छेड़खानी व अश्लील हरकत करने के मामले में रियायत अली एवं अन्य लोगों के खिलाफ नगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि शहर के मोमिन टोला की शिक्षिका के बयान पर रहिका थाना क्षेत्र के सुगौना निवासी रियासत अली एवं अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिक्षिका का आरोप है कि रहिका प्रखंड के सुगौना स्थित प्रारंभिक विद्यालय जाने आने के दौरान रियासत अली उसके साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील टिप्पणी करता है। घर वालों का बताई तो उसका भाई तमन्ना शहर के गदियानी मोहल्ला स्थित रियासत अली के मीट दुकान पर गया और उसे समझाने की कोशिश की तो उल्टे इनके साथ मारपीट की गई। मारपीट करने वालों में रियायत के आलावा उसके अन्य साथी भी शामिल थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.