औरैया, मार्च 18 -- सहार, संवाददाता। थाना सहार क्षेत्र के ग्राम पुर्वा मदारी में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल जा रही कक्षा आठ की एक छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार पुर्वा मदारी निवासी 13 वर्षीय अलीशा पुत्री वहीद सहार स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। वह रोज की तरह बुधवार सुबह करीब आठ बजे स्कूल बस से विद्यालय जाने के लिए घर से निकली थी। बताया जा रहा है कि बस में ही अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। बस में मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार ले गए, जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. नवीन ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सको...