स्कूल जाते रास्ते में दिखा हाथी, भाग कर घर पहुंचे बच्चे
घाटशिला, जून 28 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा पंचायत में जंगलों के बीच बसे रांगामाटिया गांव के बच्चे शनिवार को स्कूल जा रहे थे, इतने में रास्ते में हाथी दिखे, जिससे वे डर से भागकर स्कूल आ गए। मालूम हो कि गांव से डेढ़ किमी दूर स्थित टांगाशोल उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय है। जंगल में हाथी दिखे तो सभी बच्चे टांगाशोल फुटबॉल मैदान के पास से अपने घर लौट आए। इस गांव का एक भी बच्चा स्कूल नहीं गया। जबकि गांव के 15 बच्चे टांगाशोल उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते हैं। जानकारी हो कि वर्ष 2018 में रांगामाटिया प्राथमिक विद्यालय को टांगाशोल उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में विलय करने के बाद बच्चों के समक्ष यह स्थिति उत्पन्न हुई है। टांगाशोल उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बाबूलाल सोरेन ने बताया कि शनिवार को रांगामाटिया गांव का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.