कोडरमा, मई 5 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र स्थित निजी स्कूल में कक्षा 10वीं के छात्र की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। रविवार को छात्र उदित राज द्वारा हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना के बाद सोमवार को आक्रोशित परिजनों ने रांची-पटना फोरलेन सड़क को महाराणा प्रताप चौक के पास करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। परिजनों ने मृतक छात्र का शव सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया और स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए विद्यालय संचालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सड़क जाम के कारण रांची-पटना मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- करीब एक घंटे तक थमी रही रांची-पटना रोड पर वाहनों की रफ्तारपुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कार्रवाई सूचना मिल...