नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली, व.सं। राजधानी में निजी स्कूलों की मनमानी पर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच सियासत गरमा गई है। भाजपा ने आरोप लगाया कि आप नेता सौरभ भारद्वाज ने साकेत स्थिति एक निजी स्कूल के मामले को लेकर नया विवाद खड़ा किया है। भाजपा विधायक हरीश खुराना ने दावा किया कि यह मामला वर्ष 2020 से लंबित है। उस दौरान 'आप' की सरकार थी। तब उन्होंने कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से लाया गया नया कानून स्पष्ट प्रावधान करता है कि किसी भी छात्र का रोल नंबर रोका नहीं जा सकता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...