मुरादाबाद, अप्रैल 11 -- मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार में स्कूल गेट के बाहर बेरीकेडिंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दो महिलाओं और उनके बेटों ने चौकीदार को मारपीट कर घायल कर दिया था। पत्थरबाजी भी की थी। जनवरी में हुई घटना में पुलिस ने अब केस दर्ज किया है। थाना मझोला के लाइनपार रामलीला ग्राउंड के पास स्थित श्रीसत्य साईं अकादमी के उप प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुन्दनपुर निवासी राजू सैनी उनके स्कूल में चौकीदार है। दिनेश कुमार ने बताया कि उनके स्कूल के पश्चिम दिशा के गेट के सामने रहने वाली रामवीरी और रीना ने वहां बांसों की बेरीकेडिंग लगा दी थी। बीते 27 जनवरी 2026 को चौकीदार राजू ने वहां पहुंचकर कहा कि इस बेरीकेडिंग से स्कूल का रास्ता प्रभावित हो रहा है और लोगों को जाने-जाने में दिक्कत हो रही है। इतना कहने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.