भदोही, फरवरी 2 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। मुख्यालय सभागार में सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इस दौरान सभी स्कूल के वाहन चालकों मेडिकल, चरित्र एवं ड्राइविंग लाइसेंस का सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया। अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने आदेश दिया कि स्कूलों में बस समेत अन्य वाहनों को चलाने वालों का सत्यापन करें। उनका अपराधिक इतिहास, चरित्र आदि जानना बेहद ही जरूरी है। कट पर चढ़ने के लिए या उतरने, सर्विस लेन पर दोनों तरफ ब्रेकर बनाने, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र का बोर्ड लगाने, साईनिज बोर्ड, एनएचआई/पीडब्ल्यूडी स्पीड लिमिट का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। कस्बे में रम्बल जरूर लगाएं खासकर मिर्जापुर तिराहे, गोपीगंज चौराहा पर। एनएच अतिक्रमण हटाये विशेष कर लिपन चौराहा, उगापुर में नो इन्ट्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.